Public App Logo
Profile Picture

live bihar jharkhand news

@sanojpress
3245Followers
502Following
शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश शोभायात्रा में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़ 

रजौली प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को  सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़े।सभी मंदिरों में कलश यात्रा के लिए सुबह से भक्‍तों की भारी कतार देखने को मिली।मंदिरों के अलावा घरों में लोग देवी का कलश स्‍थापित किया।कलश स्थापना के बाद भक्‍त पूरे नौ दिनों का व्रत करते हैं।देवी को मातृ शक्ति यानी स्नेह,करूणा और ममता का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की जाती है। महादेव मोड़ के दुर्गा मंदिर से रविन्द्र यादव उर्फ राबो के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाला गया एवं हरदिया व पुरानी बस स्टैंड के काली मंदिर में कलश स्थापना के लिए कलशयात्रा में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ।वहीं अमावां गांव से भी महिला और पुरुष ने कलश यात्रा में भाग लिया।हरदिया में कलश यात्रा में काली मंदिर से शुरू हो कर फुलवरिया डैम से शुद्ध जल भरकर पुनः हरदिया स्थित काली मंदिर में जल से भरे कलश को बिधीवत तरीके से स्थापित कि गई।दूसरी ओर रजौली बजार, बजरंग बली चौक,पुरानी बस स्टैंड में होने वाली दुर्गा पूजा एवं काली पूजा के लिए कलश जल यात्रा मंदिरों व पूजा पंडालों से शुरू हो कर धनार्जय नदी से जल भरकर बाजार होते हुए पुनः मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंच कर कलश को बिधीवत स्थापित की गई।दरअसल रविवार से नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। यह पर्व नौ दिनों तक चलेगा।नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा अर्जना होगी।देवी के नौ स्‍वरूपों में सबसे पहला स्‍वरूप प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है।शास्‍त्रों में ऐसा वर्णन है कि पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इन का नाम शैलपुत्री रखा गया।नवरात्र में नौ दिन व्रत रहकर माता की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ की जाती है।ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ नवरात्र में सिर्फ पहला और आखिरी व्रत रखते हैं,जो लोग नौ दिन व्रत नहीं रख पाते वे सिर्फ माता शैलपुत्री का पूजन कर नवरात्रि का फल पा सकते है।मौके पर गौतम कुमार , मुन्नी भगत व मनोज कुमार के साथ सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
CPI ML विधायक संदीप सौरभ का बयान*

*दिल्ली के बाद अब पटना में की सड़कों पर उतरेंगे युवा बड़ा प्रदर्शन का प्लान*

*बिहार में वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा को लेकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी गई है*

सभी लोग दिल्ली नहीं जा पाते हैं तो इसलिए 13 अक्टूबर को एक बड़ा आंदोलन का कॉल किया गया है। 

वामदल छात्र संगठन के द्वारा 13 तारीख को परसों बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है और वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर यह आंदोलन पटना के गांधी मैदान से निकलेगा 

विधायक संदीप सौरभ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरीके से दिल्ली में केंद्र सरकार ने हालात बने सीआरपीएफ के साथ-साथ पूरी केंद्रीय एजेंसी को उतार दिया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है देश की युवा वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं और भारत की सरकार उनके साथ किस तरह का व्यवहार कर रही है।

पटना में हम लोग 13 तारीख को एक बड़ा आंदोलन करेंगे वोट चोरी के खिलाफ और हम लोगों ने इसकी घोषणा की है 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा आंदोलन करने वाले युवाओं को झींगुर और तेलचट्टा कहे जाने पर गंभीर और पति व्यक्त करते हुए आएगा कहां की जितना माझी जी अपनी वफादारी नरेंद्र मोदी जी के लिए लगातार बोलते रहते हैं उन पर यह प्रेशर रहता है इसलिए उनके बाद का कोई बहुत घायल हो राजनेता और राजनीतिक दल देते नहीं है अब बताइए किस तरह का शब्द का प्रयोग वह भारत के युवा के लिए कर रहे हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने यह मान लिया कि महागठबंधन और nda दोनों में अलग-अलग लोग चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हम लोग अपनी सीटों पर चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं और जहां महागठबंधन का जो उम्मीदवार मजबूत होगा वहां हमारी पार्टी उसे उम्मीदवार को समर्थन करेगी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जीतन राम मांझी पर हमला, बोले युवाओं को तेलचट्टा कहना जायज नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोला है। युवाओं को तेलचट्टा कहे जाने पर चिराग ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति करने के लिए कुछ भी बोल देते हैं, ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। जीतन राम मांझी द्वारा तेलचट्टा जैसे शब्दों से युवाओं को संबोधित करना कतई जायज नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष अगर चाहता है तो अपनी सरकार का इस्तीफा कराए तब सामने आए। छात्र का आंदोलन होता है और छात्र का आंदोलन अगर हो रहा है तो यह आंदोलन ही भारत को रास्ता भी दिखाता है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्वक होना चाहिए। लोकतंत्र में अराजकता का माहौल नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार ने कल जिस तरीके से आंदोलन को नियंत्रित करने का प्रयास किया वह ठीक है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि हर चीज का हल अगर इस्तीफा देने से निकलता तो चिराग पासवान कब का इस्तीफा दे दिया होता। हमने हमेशा कहा है कि लोकतंत्र में हमने कई विषयों पर अपनी बात रखी है, इस सरकार में मैं चौकीदार की भूमिका में रहता हूं। मैंने केंद्र सरकार के सामने भी कई विषयों में सवाल खड़ा किया है।

SIR पर सवाल खड़ा कर रहे हैं तो विपक्ष की जहां-जहां सरकार है वहां इस्तीफा दें और सामने आएं। लोकसभा के सभी विपक्षी सांसदों को इस्तीफा देना चाहिए। युवाओं के वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन पर कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी के लिए देश के युवाओं को गुमराह कर भारत के चुनाव को अराजकता की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। जो यह करते हैं वो भूल जाते हैं कि यही युवाओं ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है।

*बाईट : चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री*
पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

रजौली। बजरंगबली चौक स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान ने अपने सार्वजनिक जीवन में गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक कार्य किया। उनका जीवन और विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि स्व. पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर मोंटी उर्फ ललन, विक्रम कुमार, संतोष कुमार, अनुज कुमार, गोरेलाल चौधरी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Video 4
रजौली अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन किया गया

रजौली अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंचलाधिकारी गुफरान मजहरी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए फरियादियों से आवेदन लिए गए।
जनता दरबार में कुल चार मामले प्राप्त हुए। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि चार  मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों से जानकारी ली गई  और आवश्यक कार्रवाई कर चार मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।वहीं अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों व न्यायालय का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने जनता दरवार में आए लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर अंचल अमीन शालनी कुमारी ,अंचल कर्मी व  पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

आज दिनांक 03.10.2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा  रवि प्रकाश की अध्यक्षता में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का मुख्य विषय ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। यह अभियान दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया।

जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी, स्काउट एंड गाइड सहित स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक सहभागिता एवं निरंतर प्रयास से जुड़ा विषय है। स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाना भी आवश्यक है।

जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने दायित्वों का समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाना सराहनीय है। स्वच्छता कर्मी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने से स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरे का उचित निस्तारण करने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर ही स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी बड़े नालों को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, संबंधित पदाधिकारी को अक्रियाशील कचरा प्रसंस्करण इकाइयों (Waste Processing Units) को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया। इसके तहत सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान, श्रमदान, हाट-बाजारों एवं धार्मिक स्थलों की सफाई तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। ग्रामीण स्तर पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता दूतों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भु शरण पाण्डेय, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, प्रभारी जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री धीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
रजौली से अशोक प्रसाद यादव ने कहा कि रजौली ऋषि मुनि की धरती है रजौली से ही दिलीप कुमार को जीत दिलाने का काम करें
रजौली के पूर्व प्रमुख डॉक्टर रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रजौली ऋषि मुनि की धरती है रजौली से ही दिलीप कुमार को जीत दिलाने का काम करें
राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्नातक निर्वाचित उम्मीदवार दिलीप कुमार सभा क़ो समबोधित  किया
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
RJD प्रवक्ता एजाज अहमद का बयान*

गया में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

एजाज अहमद ने कहा कि गया में जो शर्मसार करने वाली घटना हुई है, वह बिहार और बिहार के लोगों को शर्मसार करने वाली है। इससे पहले बेगूसराय, जमुई, समस्तीपुर, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर में दर्जनों ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोगों को कोई शर्म नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियों के साथ छेड़छाड़, अत्याचार, व्यभिचार की घटनाएं हो रही हैं और बिहार शर्मसार हो रहा है। जब सरकार के मंत्रियों का बयान आता है तो शर्म भी शर्मा जाए, वे पूर्ववर्ती सरकार की बात करने लगते हैं।

एजाज अहमद ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार का इकबाल खत्म हो गया है क्या? क्या सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है? साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर रात में बेटियों के साथ घटना होगी तो सुबह इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन जमुई से लेकर गया तक घटनाएं हो रही हैं और इस्तीफा नहीं दिया।
उदासीन संगत अमावाँ में गुरु महापर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग

रजौली प्रखंड क्षेत्र के श्री उदासीन संगत अमावाँ में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित गुरुमहा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर न्यासधारी महंत डॉ. स्वामी दयानंद मुनि द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली को आवेदन देकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।
आवेदन में बताया गया है कि संगत एवं संबंधित संपत्ति को लेकर पूर्व से विवाद की स्थिति रही है तथा इस संबंध में कांड संख्या 261/2026 भी दर्ज है। पूर्व घटनाक्रम को देखते हुए धार्मिक आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी कदम उठाने का अनुरोध किया गया ।
न्यासधारी ने प्रशासन से मांग की है कि आयोजन की अवधि में पर्याप्त महिला एवं पुरुष पुलिस बल, आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, विशेष पुलिस गश्ती तथा संवेदनशील परिस्थितियों में निरोधात्मक एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि आयोजन के प्रचार-प्रसार से संबंधित कुछ व्यक्तियों एवं पूर्व विवाद से जुड़े लोगों की गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार के तनाव, भीड़, विवाद, जबरन प्रवेश, धमकी, उकसावे अथवा शांति-व्यवस्था भंग करने की संभावना पर पूर्व-सतर्कता बरती जाए।
महंत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति के विरुद्ध पूर्वाग्रहपूर्ण कार्रवाई कराना नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थल, संतों, श्रद्धालुओं, महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण में गुरुमहा पर्व का आयोजन सुनिश्चित कराना है।
उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस से आग्रह किया है कि पूर्व घटनाक्रम एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समय रहते आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक*

नवादा जिला पदाधिकारी  रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन तथा अभियोजन की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करना था।

बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, उत्पाद, श्रम, सामान्य वाद सहित विभिन्न श्रेणियों के लंबित एवं निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित वादों की संख्या, निष्पादन की प्रगति तथा मामलों के निष्पादन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजकों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कम प्रगति वाले मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित लोक अभियोजकों से कारण-पृच्छा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियोजन की निष्पादन दर में सुधार के लिए सुनियोजित एवं प्रभावी रणनीति के साथ कार्य किया जाए। साथ ही प्रत्येक माह अभियोजन की प्रगति की समीक्षा करने एवं प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अभियोजकों को लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अभियोजकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अभियोजन की सफलता के लिए पुलिस एवं अभियोजकों के बीच बेहतर समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 409 से संबंधित मामलों में गवाहों की अनुपस्थिति के कारण आरोपियों के रिहा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में कुल 454 कांड लंबित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, नवादा, डीएसपी मुख्यालय, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो, एनडीपीएस एवं एससी/एसटी) सहित जिले के सभी लोक अभियोजक उपस्थित थे।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय रजौली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता नंदकिशोर यादव स्नातक प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को  संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय रजौली में रजौली दक्षिणी जिला परिषद सदस्य सेवालाल राजवंशी ने स्नातक उम्मीदवार दिलीप कुमार के पक्ष में लोगों को संबोधित करते हुए
रजौली राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के नेता रामनरेश यादव ने स्नातक और शिक्षक उम्मीदवार के पक्ष में लोगों को संबोधित करते हुए
रजौली राष्ट्रीय जनता कार्यालय में शिक्षक स्नातक को लेकर नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया समीक्षा बैठक बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नवादा के राष्ट्रीय जनता दल के नेता बिनय यादव राष्ट्रीय जनता दल के नेता राम नरेश यादव रजौली के पूर्व  डॉक्टर रामचंद्र प्रसाद यादव रजौली दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मेवा लाल राजवंशी  रजौली प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव नंदकिशोर यादव मनोज यादव अवधेश यादव शिवकुमार यादव राजेंद्र प्रसाद यादव कंचन यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Video 23
राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय में रजौली के पूर्व प्रमुख डॉक्टर रामचंद्र प्रसाद शिक्षक स्नातक को लेकर अपने बातों को रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच