JDU मंत्री ने नीरज कुमार को दी नसीहत
भगवान सिंह कुशवाहा, मंत्री बिहार सरकार*
JDU में नीरज कुमार और ललन सिंह के बीच चल रहे विवाद पर अब पार्टी के मंत्री की एंट्री हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने MLC नीरज कुमार को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें ललन सिंह से बात कर बधाई लेनी चाहिए।
दरअसल जेडीयू MLC नीरज कुमार द्वारा केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह से शुभकामना नहीं लेने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस पर JDU विधायक और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह पार्टी के बड़े नेता हैं, नीरज कुमार को उनसे बात करनी चाहिए और उनकी बधाई स्वीकार करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। अनंत सिंह के बैकफुट पर आने से कोई फायदा नहीं होगा।
भगवान सिंह कुशवाहा ने ये भी कहा कि अनंत सिंह पर जो कार्रवाई हुई है, वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के जानकारी और आदेश पर हुई है। अनंत सिंह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह पर बोल रहे थे। पार्टी के अदना से अदना कार्यकर्ता पर भी बोलते हैं तो वो पार्टी विरोधी बात होती है।
*बाइट - भगवान सिंह कुशवाहा, मंत्री बिहार सरकार*
Rajauli, Nawada | Oct 30, 2026