निर्दलीय MLC विवाद पर BJP का पलटवार, प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने मनोज झा को दिया जवाब*
निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के RJD सांसद मनोज झा के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा है कि दोनों पार्षदों ने सदस्यता नहीं ली है।
भाजपा प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने मनोज झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों निर्दलीय विधान पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी को समर्थन देने की बात कही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है, सिर्फ समर्थन दिया है। RJD बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रही है।
*बाइट पीयूष मिश्रा का*