60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा, आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने सौंपा प्रमाण पत्र,4,010 वोटों के अंतर से हराया एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को हराया।
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां करीब 60 घंटे तक चली मतगणना की प्रक्रिया आखिरकार समाप्त हो गई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अनिल कुमार झा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
प्रमाण पत्र सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि सभी सहयोगी कर्मियों के साथ दरभंगा के DM कौशल कुमार, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, मधुबनी के DM आनंद शर्मा और समस्तीपुर के DM रोशन कुशवाहा के सहयोग से मतगणना का कार्य निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया।
प्रमंडलीय आयुक्त से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुमार झा को कुल 25,406 वोट मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 21,396 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनिल कुमार झा ने सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों के अंतर से हराया। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
आयुक्त ने आधिकारिक रूप से अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
बाइट
1, हिमांशु कुमार राय,आयुक्त
Rajauli, Nawada | Oct 30, 2026