*आज औरंगाबाद पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला अतिथि गृह में प्रेस को किया संबोधित*।
*औरंगाबाद (अजय भारत न्यूज़) | रिपोर्ट: मो. नेयाज अली | तारीख: 29/10/2026, समय: 3:45 PM, स्थान: जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद*
भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी आज झारखंड से बिहार दौरे पर आते हुए दोपहर 3:45 बजे जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से महिला नेतृत्व में विकास भारत सरकार की प्राथमिकता है। विकसित भारत 2047 का भविष्य हमारे बच्चे हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र अब सिर्फ पोषण केंद्र नहीं, बल्कि खेल-खेल में शिक्षा का केंद्र बन गया है। 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 'आधारशिला' मॉड्यूल बनाया गया है। छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्करों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे एक्टिविटी बेस्ड शिक्षा दे सकें।
महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि आज 10 करोड़ महिलाएं SHG से जुड़ी हैं, 3 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं। ड्रोन दीदी, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।
वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक EVM पर ठीकरा फोड़ते थे, लेकिन विधान परिषद का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ है और 4 बड़े राज्यों में कांग्रेस जीरो पर आउट हुई है। कांग्रेस SIR और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है।
बनारस स्नातक सीट पर हार पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कहीं कमियां रही होंगी, इससे सीख लेकर आगे बेहतर करेंगे। लोगों का भरोसा आज भी प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी पर है।
*मध्याह्न भोजन योजना पर स्पष्टीकरण:*
मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना बंद होने की चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि *मध्याह्न भोजन जैसी कोई भी योजना बंद नहीं होने वाली है।* सरकार सभी योजनाओं को पहले की तरह जारी रखेगी, ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
*बाईट: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भारत सरकार*
Rajauli, Nawada | Oct 30, 2026