ऑपरेशन शिकंजा में वरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत राहगीरों से लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की रात आरोपियों ने डूंगरपुर बस स्टैंड के पास से सागवाड़ा जाने के लिए दो युवकों को इको गाड़ी में बैठाया। दोवड़ा रोड पर सुनसान जगह गाड़ी रोककर चाकू की नोक पर मारपीट की और मोबाइल, पर्स व दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। वारदात में प्रयुक्त इको गाड़ी जब्त कर जांच जारी है।
#Dungarpur #DungarpurPolice #VardaPolice #OperationShikanja #CrimeNews