गणेशोत्सव के बीच अवैध शराब पर आबकारी की नजर, 100 पाव के साथ आरोपी पकड़ा
इंदौर। गणेशोत्सव के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने आबकारी विभाग की सक्रियता लगातार जारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन और एडीईओ धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में 16 सितंबर की शाम बंबई बाजार सर्किल प्रभारी मीरा सिंह ने महूनाका की ओर जा रहे टीवीएस जुपिटर क्रमांक MP09 DG 4012 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 50 पाव देशी मसाला और 50 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 100 पाव बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 94,150 रुपए बताई गई। आरोपी रवि पिता रमेश के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन और शराब जब्त की गई। कार्रवाई में धर्मेंद्र जोशी, मीरा सिंह, आबकारी आरक्षक मोहित कछवाय और प्रियंका अहिरवार शामिल रहे। विभाग ने गणेशोत्सव के दौरान अवैध मदिरा के परिवहन और कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।#गणेशोत्सव #इंदौर #अवैधमदिरा