आधी रात बाउंड्री कूदकर संघ कार्यालय में घुसा चोर, ताला तोड़कर ले गया सिलेंडर-बर्तन,अब गिरफ्तार
सतना। उचेहरा पुलिस ने आरएसएस कार्यालय में चोरी का खुलासा करते हुए पवन कुमार उर्फ लल्लू ताम्रकार (30), निवासी वार्ड-6 उचेहरा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शासकीय हाई स्कूल के पीछे स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी लाइट और बर्तन चोरी किए गए थे। नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ CCTV फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर पकड़े गए पवन ने पूछताछ में रात करीब ढाई बजे बाउंड्री कूदकर कार्यालय में घुसने और ताला तोड़कर चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।#सतना #उचेहरा #चोरीकाखुलासा #चोरी #पुलिसकार्रवाई आरोपीगिरफ्तार CCTV CrimeNews SatnaNews Uchehra PoliceAction TheftCase