चार वाहनों से 10 पेटी से अधिक अवैध शराब जब्त
इंदौर। अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने 16 सितंबर को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 4 वाहन और 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त की। मालवा मिल चौराहा क्षेत्र में महेंद्र यादव से मोटरसाइकिल MP09 BS 8529 पर 75 पाव देशी मसाला, स्कीम नंबर 78 में महेंद्र सिंह परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी देशी शराब, मारीमाता चौराहा पर उमेश भार्गव की बाइक MP09 VQ 2801 से 100 पाव देशी प्लेन तथा निपानिया क्षेत्र में 2 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई में मनोज अग्रवाल, एडीईओ सी.के. साहू और उप निरीक्षक आशीष जैन की टीम शामिल रही। सभी मामलों में धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।#Indore #आबकारीविभाग #अवैधमदिरा #कार्रवाई #JansamparkMP