शराब के अड्डे पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा, पुलिस-आबकारी की हर चाल पर नजर
15 हजार की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैमरे-डीवीआर जब्त; नेटवर्क और सरपरस्तों की पड़ताल शुरू
सतना। अवैध शराब के धंधेबाजों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऐसा शातिर प्लान बनाया कि मोहल्ले की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि पुलिस और आबकारी अमले की निगरानी के लिए सीसीटीवी का जाल बिछा दिया। कबाड़ी टोला में कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने राजेश उर्फ नंगा लोधी (24) को 113 पाव देशी-अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत 15,123 रुपए बताई गई है। सहायक आयुक्त एसके उरांव के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सर्किल क्रमांक-1 प्रभारी आशीष वाटिया ने टीम के साथ दबिश दी थी।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राजेश और उसके सहयोगियों ने मोहल्ले के प्रवेश मार्गों पर गोपनीय सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनकी लाइव फीड उसके घर में लगी टीवी स्क्रीन पर देखी जाती थी। पुलिस या आबकारी टीम के पहुंचते ही कैमरों से पहले