फोन पर ऑर्डर, एजेंट से डिलीवरी, अवैध शराब रैकेट का भंडाफोड़
मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सतना। ब्रांडेड शराब की आड़ में संदिग्ध नकली शराब की होम डिलीवरी करने वाले रैकेट का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार उर्फ रवि साहू (38), निवासी घूरडांग और एजेंट सुनील कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया है। सर्किल क्रमांक-1 प्रभारी आशीष वाटिया ने गोपनीय जांच के बाद डिकॉय ऑपरेशन में एजेंट को ब्रांडेड शराब की डिलीवरी करते पकड़ा। पूछताछ के आधार पर घूरडांग में दबिश देकर जितेन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की भनक लगने पर उसने घर में रखी अवैध शराब और मोबाइल खुर्द-बुर्द कर दिया था। दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 49(क) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। टीम अब रिफिलिंग अड्डों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी है।#सतना #नकलीशराब #होमडिलीवरी #शराबरैकेट #आबकारीविभाग अवैधशराब CrimeNews