पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट, गोड्डा में तकनीकी खामियों से गलत बिजली बिल, विभाग 3-4 दिन में सुधारेगा
तकनीकी खामियों के चलते पोड़ैयाहाट,गोड्डा आदि जगहों पर अगस्त माह का गलत बिजली बिल आ गया है।मंगलवार को बिजली विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में सुधारने की बात कही है। आज कुछ परेशान उपभोक्ता बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के आवास पर पहुंच गए।वहां उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी गई। उन्हें कहा गया है कि अभी बिजली का बिल जमा ना करें।