प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
आज दिनांक 07.09.2026 को प्रभारी सचिव, लखीसराय जिला श्री कंवल तनुज द्वारा बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सूर्यगढ़ा, सामहो पुल का भ्रमण किया गया।
इस दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर, जलजमाव, जनजीवन की स्थिति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की उपलब्धता एवं आवश्यकता का आकलन किया।
उन्होंने उपलब्ध नावों की संख्या, उनकी स्थिति तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि राहत-बचाव कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
प्रभारी सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।