प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
आज दिनांक 07.09.2026 को प्रभारी सचिव, लखीसराय जिला श्री कंवल तनुज द्वारा जगनानी धर्मशाला बड़हिया में बाढ़ प्रभावित आश्रितों की स्वास्थ्य सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन, पेयजल, आवासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
प्रभारी सचिव ने संबंधित पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बड़हिया श्री आशुतोष आनन्द चौधरी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।