प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक : 07 सितंबर 2026
आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को पिपरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने लिया जायजा
जिला पदाधिकारी, महोदय के निर्देशानुसार वरीय उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, संबंधित पंचायत के मुखिया सहित पिपरिया प्रखंड अंतर्गत पथुआ पंचायत के वार्ड संख्या 16 एवं 17 में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दो स्थानों पर सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) संचालित किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। आज शाम तक दोनों स्थानों पर सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्र में पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।