जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज बाढ़ से प्रभावित गोपालपुर पंचायत, बाबा गौरी शंकर मंदिर एवं कटेहर गाँव का जिला परिवहन पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा प्रखंड एवं सहयोगी अधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित लोगों को समयबद्ध, बेहतर एवं उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाए।
इस दौरान आमजनों द्वारा जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं एवं राहत कार्यों की सराहना की गई तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आमजनों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है तथा बाढ़ एवं आपदा की इस परिस्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन तत्पर है।
उन्होंने आमजनों से अपील की कि आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जिला प्रशासन एवं अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा दी गई प्रमाणिक जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी आवश्यक सूचना अथवा सहायता के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें।