प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
आज दिनांक 07.09.2026 को प्रभारी सचिव, लखीसराय जिला श्री कंवल तनुज द्वारा बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा लखीसराय जिला अंतर्गत बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा सम्राट अशोक भवन, लखीसराय में की गई।
समीक्षा के क्रम में सम्राट अशोक भवन परिसर में तैयार किए जा रहे खाद्य पैकेटों की पैकेजिंग का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य पैकेटों की गुणवत्ता, मात्रा, पैकेजिंग एवं सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाढ़ की संभावित स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।