टीकमगढ़: एसपी कार्यालय और जिले के विभिन्न थानों में जनसुनवाई हुई, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गई एवं समाधान हेतु संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों में भी जनसुनवाई शिविर आयोजित हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना।