टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मनरेगा का उल्लंघन, मशीनों से तालाब का निर्माण
टीकमगढ़ जिले में मनरेगा योजना का उल्लंघन सामने आया है। गोर ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण का काम ट्रैक्टरों से कराया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद मशीन हटा ली गई। उपसरपंच सुधीर शुक्ला ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है। शिकायत में बताया कि पंचायत में मनरेगा के कामों में मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।