टीकमगढ़: दिगौड़ा स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर अनियमितताओं के आरोप, बस स्टैंड पर बुजुर्ग अनशन पर बैठे
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। समाजसेवी वृद्ध रमाशंकर पस्तोर में मंगलवार को दिगौड़ा बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। समाजसेवी की मुख्य मांग है कि प्राचार्य की ओर से की गई अनियमितताओं की जांच कराई जाए।