मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे। उन्होंने जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।