टीकमगढ़: पठा बस स्टैंड से आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारी को सट्टा जुआ और ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पठा बस स्टैंड पर 3 व्यक्ति जो ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे थे उनको गिरफ्तार किया गया।