कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 17 अप्रैल को टीकमगढ़ का दौरा करेंगे। दोनों नेता 16 अप्रैल की रात झांसी रेलवे स्टेशन से ओरछा पहुंचेगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज मंगलवार को ताल दरवाजा स्थित विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर बैठक हुई।