धूमधाम से मनाया गया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का जन्मदिन, समर्थकों ने दी बधाई
हरदोई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का जन्मदिन उनके कार्यालय पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान मुकेश अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर सभी का स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएं पाकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर उन्हें बधाई दी, जिसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
जन्मदिन पर बधाई देने वालों में पूर्व हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, हरदोई पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गुप्ता, दिलीप मिश्रा, मनीष चतुर्वेदी, योगेंद्र दत्त मिश्रा, पुष्पा देवी, आरके बब्लू, सतीश अग्रवाल बब्लू, राजीव मिश्रा, लालजी पलिया, पिंटू सिंह, संजीव यादव, राजू मिश्रा, सुशील अवस्थी छोटे महाराज, केसी गुप्ता, श्रवण गुप्ता, मनु अग्रवाल, डॉ. अरुण मिश्रा, बालकराम यादव, समाजसेवी बालाजी गुप्ता, मानसिंह यादव, महेंद्र पाल सिंह, आलोक गुप्ता, सुरेंद्र राजपूत, अजीत सिंह आशा, छोटू अग्रवाल, अंकित अवस्थी, अंबुज शुक्ला, राजीव गुप्ता पिहानी, हबीब लिट्टे, मुनि मिश्रा, आदेश सिंह, अखिलेश गुप्ता, महेश गुप्ता दलेलनगर और बडु अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी पहुंचकर मुकेश अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Bilgram, Hardoi | Oct 16, 2026