हरदोई कचहरी में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में गुरुवार को दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
जानकारी के अनुसार, कचहरी परिसर में अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा और राघवेंद्र मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
घटना के बाद दोनों अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Bilgram, Hardoi | Oct 15, 2026