हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम को मिलीं 96 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और पीड़ितों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Oct 15, 2026