सोरांव: मऊआइमा इलाके के सरपताही नहर में युवक को रोककर की गई मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसे फोन कर बुलाया गया और फिर रास्ते में घेरकर पीटा गया। पीड़ित ने मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दी ।मऊआइमा थाना क्षेत्र के बकराबाद निवासी अमित पटेल पुत्र अशोक पटेल नेबताया कि वह बाइक से सरपताही नहर के पास से जा रहे थे। तभी घटना हुई है।