सोरांव: सोरांव इलाके के रग्घूतारा जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोरांव के रग्धूतारा जगदीशपुर गांव में मारपीट में नैना, उनके दादा, मां और चाचा घायल हो गए। परिवार ने पुरानी रंजिश या विवाद को घटना की वजह बताया है।आरोप है कि राकेश ने नैना की मां के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा और पीटा। इस दौरान उनके हाथ की चूड़ियां टूट गईं। नैना के चाचा के पैर पर भी वार किया गया।पीड़ित ने नामजद करते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी।