दमोह: चौरई में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, वृद्ध महिला समेत तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह के चौरई गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट में वृद्ध महिला कौंसा बाई, उनके बेटे वीरू अहिरवार और दूसरे पक्ष के मनोज घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।