रेल सुविधा विस्तार के लिए बधाई एवं आभार
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों से दमोहवासियों को रेल सुविधा विस्तार की एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
गाड़ी संख्या 20971-20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन संचालित होगी, जिससे दमोह का जुड़ाव कोलकाता, खड़गपुर, टाटानगर, बिलासपुर, पेंड्रा (अमरकंटक), कोटा, चित्तौड़गढ़, मावली एवं उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों से और बेहतर होगा।
क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं विकास के लिए किए जा रहे इस सार्थक प्रयास के लिए सांसद श्री लोधी एवं रेल मंत्री श्री वैष्णव का हार्दिक आभार एवं बधाई।
दमोह के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक और कदम।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
3 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026