वृद्धाश्रम पहुंचे कलेक्टर, वृद्धजनों से सुनी समस्याएं; महिलाओं ने बांधी राखी, समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार सुबह 10 बजे शहर के कॉपरेटिव बैंक चौराहा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और भवन व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहजता से वृद्धजनों से बातचीत कर भोजन, आवास, इलाज, पेंशन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने कहा कि वृद्धावस्था में प्रेम, सम्मान और सुरक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। शासन के भरोसे यहां रह रहे वृद्धजनों की जिम्मेदारी प्रशासन की अधिक है। उन्हें स्वच्छ, स्वस्थ और आध्यात्मिक वातावरण के साथ बेहतर भोजन, इलाज और समय पर पेंशन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
वृद्धजनों ने रसोइया और केयरटेकर की सुविधा बढ़ाने की मांग रखी, जिसे जल्द पूरा करने की बात कही गई। कल
Damoh, Damoh | Aug 24, 2026