जनसुनवाई में 212 आवेदनों पर हुई सुनवाई
====
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 212 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।
छह माह से लंबित मजदूरी के भुगतान के निर्देश
जनसुनवाई में शासकीय जनजातीय बालक छात्रावासो के सफाई और रसोईयों ने छह माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। आवेदक पिछले 10 वर्षों से छात्रावास में कार्यरत हैं। शिकायत पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जनजातीय कार्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को मजदूरी का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चलने में असमर्थ आवेदक की समस्या पर त्वरित कार्रवाई, मिला दिव्यांग प्रमाण-पत्र
जनसुनवाई में स्वयं चलने-फिरने में असमर्थ विकासखण्ड हटा के ग्राम करैया मोहरई से पहुँचे एक आवेदक विश्वनाथ आदिवासी ने दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी। कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल उसे जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
जांच में हड्डी संबंधी व्याधि के कारण दिव्यांगता की पुष्टि होने पर दिव्यांग प्रमाण-पत्र तैयार कर आवेदक को प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र मिलने से अब आवेदक के लिए दिव्यांग पेंशन, सहित अन्य शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हुई है।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
8 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026