मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का सत्र 2026-27 आरंभ
==
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला दमोह द्वारा विकासखंड दमोह के शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दमोह की अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि प्रीति राजू ठाकुर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पाठ्यक्रम का चयन कर उन्होंने समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरांत विद्यार्थी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।
#damoh
7 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026