हरियाणा से लाती थी सस्ती शराब, UP-दिल्ली में महंगे दामों पर बिक्री: बागपत पुलिस ने अलीगढ़ की 'लेडी तस्कर' निधि को साथी संग दबोचा! उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अलीगढ़ निवासी महिला तस्कर निधि और उसके साथी जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी हरियाणा से बेहद सस्ते दामों पर शराब खरीदकर लाते थे और उसे उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। बागपत पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से अवैध शराब बरामद की। पूछताछ के दौरान इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इस तस्करी सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों और उनके ठिकानों की पड़ताल में जुट गई है। वीडियो क्रेडिट : सोशल मीडिया #Baghpat #LiquorSmuggling #UPPolice #baghpatpolice #UPNews #BreakingNews