50 लाख की डिमांड, 20 लाख में डील 4 लाख खाते में ट्रांसफर, फिर CBI की एंट्री CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव गिरफ्तार नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN में पदस्थ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव पर पटना CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मामला एक ड्रग कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पटना निवासी आलोक सिन्हा को आरोपी नहीं बनाने के एवज में कथित तौर पर 50 लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद 20 लाख रुपए में डील तय हुई, जिसमें 10 लाख रुपए एडवांस देने की बात सामने आई। इसी दौरान फरियादी आलोक सिन्हा ने 4 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। यह राशि CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के रिश्तेदार संतोष कुमार सुमन के खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है। इसके बाद फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पटना CBI से की। CBI ने जांच के बाद 10 सितंबर को प्रकरण दर्ज किया