
#baghpatpolice दिनांक 14.07.2026 को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किशनपुर बिराल में विनय नामक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना रमाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। गोली लगने से घायल व्यक्ति विनय को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया , उपचार के दौरान विनय की सीएचसी बडौत में मृत्यु हो जाने पर पंचायतनामा सम्बंधी कार्यवाही सम्पादित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी बागपत भिजवाया गया। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा दिनांक 14/15.07.2026 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर विनय को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त ऋतिव उर्फ विशू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना रमाला जनपद बागपत को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत सूप नहर से बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

#baghpatpolice जनपद बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र में विगत दिनों हुई विद्युत तार चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान ग्राम बसी के रजवाहे पेरीफेरल अंडरपास के पास मोटर साइकिल पर जा रहे 03 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 03 अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अवैध तमंचे (.315 बोर), 03 जिंदा व 03 खोखा कारतूस (.315 बोर) , चोरी किए गए विद्युत तार के टुकडे तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उक्त तीनों अभियुक्त थाना एपीटी बागपत व अन्य जनपदों में पंजीकृत मुकदमों में वाँछित चल रहे थे। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

#baghpatpolice दिनांक 11.06.2026 को थाना बड़ौत पर वादी प्रमोद कुमार की तहरीर के आधार पर वरुण पुत्र बाबूराम निवासी लुहारी की हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 9, 2026

#Baghpatpolice अवगत कराना है कि ग्राम बसौद, थाना सिंघावली अहीर निवासी रिमझिम शर्मा के दिनांक 16.06.2026 को गुमशुदा होने के संबंध में परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात दिनांक 20.06.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे में आवश्यक तरमीम कर अपहृता की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 07.07.2026 को रिमझिम शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद युवती बालिग है। नियमानुसार युवती को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर बागपत द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026

#Baghpatpolice थाना खेकड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर विद्युत तार चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों बाद पुलिस मुठभेड़ (घायलावस्था में) व 03 अन्य अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे (.312, .315 बोर), 04 जिंदा (.312, .315 बोर) व 02 खोखा कारतूस(.312, .315 बोर) 01 ईको गाड़ी, लगभग 04 क्विंटल चोरी किया हुआ तार व तार काटने के विभिन्न उपकरण बरामद । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice
Bagpat, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026