मुजफ्फरनगर में पुलिस और डकैतों के बीच आधी रात को मुठभेड़: 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार; हाथ उठाकर मांगी माफी! उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आधी रात को पुलिस और अंतरराज्यीय गिरोह के आधा दर्जन डकैतों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 3 डकैत पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि 3 अन्य बदमाशों को पुलिस ने जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगते ही बेखौफ बदमाशों की सारी अकड़ निकल गई और उनकी चाल बदल गई। एनकाउंटर के बाद आरोपी हाथ उठाकर सरेंडर करते हुए पुलिस से अपनी जान की भीख और माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने सभी बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो क्रेडिट : सोशल मीडिया #muzaffarnagar #UPPolice #PoliceEncounter #muzaffarnagar #UP #BreakingNews
Jhajjar, Jhajjar | Sep 12, 2026