दलित युवक दीपक की मौत के बाद गहराया तनाव, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने रोका! उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीते 4 सितंबर को दो पक्षों के बीच हुए भीषण विवाद के दौरान जमकर पथराव और गोलीबारी हुई थी। इस दुखद घटना में दलित समाज के 26 वर्षीय युवक दीपक की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। आज जब एआईसीसी अनुसूचित जाति (AICC-SC) विभाग के चेयरमैन और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समाज के प्रतिनिधियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने और ढांढस बंधाने जा रहे थे, तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। प्रशासन के इस कदम के बाद मौके पर गहमागहमी का माहौल बन गया और पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो क्रेडिट : सोशल मीडिया #Hapur #UPPolice #RajendraPalGautam #hapurincident