सैचानी गाँव के युवाओं ने किया कमाल, दिघवलिया पंचायत का सबसे भव्य रहा छठ घाट।
दिघवलिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले सैचानी गाँव के युवाओं ने इस बार अपनी एकता और मेहनत से एक अनोखी मिसाल पेश की है। इस वर्ष पूरी पंचायत में सैचानी गाँव का छठ घाट सबसे आकर्षक और भव्य रहा।
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि घाट की साफ-सफाई से लेकर भव्य सजावट तक का सारा काम गाँव के युवाओं ने खुद मिलकर किया। इसमें सभी जाति और धर्म के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस पूरे आयोजन के मुख्य कार्यकर्ताओं में मुन्ना मिश्रा, प्रदीप सिंह, अमित सिंह, सुमित सिंह, तनु सिंह और अंकित सिंह की अहम भूमिका रही।
इस मौके पर पंचायत के युवा समाजसेवी सह भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष अनुराग सिंह ने युवाओं के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सैचानी गाँव के युवाओं ने समाज में एकता और संगठन की शक्ति का परिचय देकर दूसरों को भी प्रेरणा दी है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए गाँव के सभी युवाओं को हृदय से धन्यवाद दिया।
Siwan, Siwan | Nov 15, 2026