फिरोजाबाद। चौराहे पर दुकानदार-ग्राहक में मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला कराया शांत
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर शनिवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।
हंगामे को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। संयोग से सुभाष चौराहे पर मौजूद टूंडला कोतवाल बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस की तत्परता से बड़ा विवाद टल गया। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#Firozabad #Tundla #UPPolice #BreakingNews
---