फिरोजाबाद नगर निगम का अतिक्रमण अभियान, फुटपाथ खाली कराया
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा 26 सितंबर 2026 को बंबा रोड कोटला चौराहा से टापाखुर्द चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा लगाई गई बेंच, ठेल, तख्त, काउंटर, बोर्ड आदि हटवाए गए। सभी दुकानदारों को सचेत किया गया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के आवागमन के लिए है, अतः अतिक्रमण न करें ताकि आम जनता का आवागमन बाधित न हो और यातायात सुगम रहे।
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुनः अतिक्रमण करने पर संबंधित अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम उपस्थित रही।