फिरोजाबाद: जिलाधिकारी का गौशालाओं पर सख्त रुख
लाइव स्ट्रीमिंग से लिया जायजा, बारिश में अव्यवस्था पर कार्रवाई की चेतावनी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज जनपद की विभिन्न गौशालाओं की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से समीक्षा की। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी गौशाला में जलभराव या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें।
सभी गौशालाओं में हरा चारा, साफ पानी, छाया और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीमार गोवंशों के लिए अलग व्यवस्था और समय पर इलाज सुनिश्चित करने को कहा गया है।