झांसी से विदा हुईं ASP अरीबा नोमान, अब कानपुर में संभालेंगी ADCP की जिम्मेदारी
झांसी। जनपद झांसी में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात 2022 बैच की IPS अधिकारी अरीबा नोमान का तबादला पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर कर दिया गया है। 19 सितंबर को शासन द्वारा किए गए 35 IPS अधिकारियों के तबादले में उनका नाम भी शामिल था।
तबादले के बाद 23 सितंबर को झांसी पुलिस द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में SSP विकास कुमार, SP ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शासन के आदेश के अनुसार अरीबा नोमान को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है।
मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाली अरीबा नोमान ने UPSC 2021 में 109वीं रैंक हासिल कर IPS में चयन पाया था।