आगरा: श्रीराम बारात शोभायात्रा 2026 का ट्रैफिक प्लान जारी
श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था, इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की बारात एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर आगरा पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है।
श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग 2026 और जनकपुरी महोत्सव ट्रैफिक प्लान के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए मार्ग एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।