उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जेन-जी छात्रों के समर्थन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई के अलावा पैलेट गन के इस्तेमाल के विरोध में कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन घेरने के लिए दो किमी से ज्यादा लंबे मार्च का ऐलान किया था।
हालांकि विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तय समय से करीब डेढ़ घंटे पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
#NSUI #GenZProtest #Lucknow
Korba, Korba | Aug 22, 2026