2023 में आई ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि, जबरदस्त कमाई के बावजूद इस फिल्म की काफी आलोचना हुई थी। लोगों ने इस फिल्म को हिंसक और महिलाओं के खिलाफ बताया था। रणबीर कपूर को भी अपने किरदार की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आज भी लोग इस फिल्म के लिए रणबीर की आलोचना करते हैं। हालांकि, आलोचनाओं के बावजूद इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है।
सीक्वल की घोषणा पहले पार्ट में ही कर दी गई थी, जिसका नाम ‘एनिमल पार्क’ है। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर रणबीर का हिंसक और खतरनाक अंदाज देखने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने बड़ा खुलासा किया है। संदीप इन दिनों ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके रिलीज होने के छह महीने बाद ही वह रणबीर के साथ ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुर�
Korba, Korba | Aug 22, 2026