बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ‘रूपा’ फिल्म से कोमल रानी स्वर्णकार को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। गोविंदा अपने पैसे से फिल्म बनाकर स्वर्णकार को लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अब तक अपने बेटे को लॉन्च नहीं किया है। इसको लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, अब यशवर्धन को एकता कपूर बॉलीवुड में लॉन्च कर रही हैं।
कुछ महीने पहले ही गोविंदा के बेटे यशवर्धन के डेब्यू की खबर सामने आई थी। उनकी मां सुनीता आहुजा ने भी इस बारे में बात की थी। अब यशवर्धन की फिल्म और उनकी हीरोइन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का नाम सामने आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
यशवर्धन की इस फिल्म में नितांशी गोयल मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आएंगी। इसमें सुनीता आहुजा भी नजर आएंगी। वे भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में सुनीता, यशवर्धन की �
Korba, Korba | Aug 22, 2026