सहारनपुर में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने करीब दो दर्जन थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
तबादला सूची में कई ऐसे निरीक्षक और उपनिरीक्षक भी शामिल हैं, जो पुलिस लाइन या अन्य शाखाओं में तैनात थे और अब उन्हें थानों की कमान दी गई है। फेरबदल के तहत निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, संदीप बालियान को देवबंद, वीरेंद्र सिंह को मंडी और प्रमोद कुमार को फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
#Saharanpur #UPPolice
Korba, Korba | Aug 22, 2026