साउथ सुपरस्टार यश आखिरी बार 2022 में केजीएफ 2 में नजर आए थे, जो 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद अब यश टॉक्सिक लेकर आ रहे हैं, जो एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में बाप और बेटे, दोनों का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस अभी से काफी उत्सुक हैं और उनकी उत्सुकता एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में भी नजर आ रही है।
टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आज यानी 21 अगस्त को मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं। जानकर हैरानी होगी कि इन कुछ घंटों में ही फिल्म के 90,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने 9.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग के दमदार आंकड़ों को देखकर अब फ
Korba, Korba | Aug 22, 2026