बिहार की राजधानी पटना में पालीगंज स्थित 'चाणक्या स्कूल ऑफ एजुकेशन' में बीएससी नर्सिंग के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अंतिम वर्ष की परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों के असफल घोषित होने के बाद नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने रकसिया गांव के समीप बिहटा-पालीगंज एसएच-2 मुख्य मार्ग पर धरना देकर यातायात को पूरी तरह ठप्प कर दिया। छात्रों ने गंभीर आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में सेटिंग (सेंटर मैनेज) कराने के नाम पर उनसे अतिरिक्त पैसों की वसूली की थी और अब लापरवाही बरतकर उनका भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।
रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों ने सबसे पहले कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा। इसके बाद वे बिहटा-पालीगंज एसएच-2 सड़क पर रकसिया गांव के पास धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनो
Korba, Korba | Aug 22, 2026